छठ घाट की सफाई के दौरान नदी में डूबा किशोर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छपरा में छठ घाट की सफाई करने के दौरान एक किशोर सरयू नदी में डूब गया, घटना मांझी थाना क्षेत्र के जयछपरा घाट पर हुई, यह खबर पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, त्योहार की खुशियां गम में बदल गईं। किशोर की पहचान श्रेयांस पांडे (13) के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि रविवार को अर्घ्य से पहले श्रेयांश अपने दोस्तों के साथ सरयू नदी के किनारे साफ-सफाई करने गया था, वह गिरकर गहरे पानी में गिर गया। स्थानीय निवासियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असमर्थ रहे।
इस संबंध में सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद चले गये. इसलिए ग्रामीणों में आक्रोश है। वे स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से बच्चे की तलाश कर रहे हैं | गांववासियों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन अपने स्तर पर बच्चे की जांच कराए तो वे जल्द ही उसे ढूंढ लेंगे. लेकिन अभी तक मदद नहीं पहुंची है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments