google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरोरा में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोला का त्यौहार....

Sep 17, 2023
2 min read




























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • विभिन्न खेलों के साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई

रायपुर-नगर निगम बिरगांव के अंतर्गत सरोरा गांव में तीजा पोला त्यौहार का आयोजन स्नेह जीवन ज्योति सामाजिक संस्था के द्वारा किया गया संस्था पिछले 11 वर्षों से यह आयोजन करते आ रही है |आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में जहां जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा पहुंचे हुए थे |वही कार्यक्रम की अध्यक्षता बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन ने की कार्यक्रम बाजार चौक सरोरा में आयोजित किया गया था संस्था के सचिव रमेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि तीजा पोला के त्यौहार में बहनों की खुशी के लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है |

विगत 11 वर्षों से कार्यक्रम का आयोजन संस्था के द्वारा किया जाता है उन्होंने बताया कि खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था | खेलकूद में मटकी फोड़, पोला दौड़, खो - खो, रस्सी कूद, फुगड़ी आदि का आयोजन किया गया वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तीजा पोला के त्यौहार का छत्तीसगढ़ में एक अलग की महत्व है आज राज्य सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है मुख्यमंत्री निवास में जहां पोला और तीजा के त्यौहार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है वही बहनों के इस पावन पर्व की अब राज्य सरकार ने शासकीय छुट्टी भी घोषित कर दी है।उन्होंने कहा कि ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा है। इस दिन बहनें भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करती हैं। निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। जिससे परिवार में सुख शांति बनी रहती है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html