google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेमीफाइनल में कीवी के खिलाफ मैदान में उतरेगी टीम इंडिया...

Nov 15, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

वर्ल्‍ड कप 2023- में आज सेमीफाइनल का पहला मैच होने जा रहा है। विजयीरथ पर सवार टीम इंडिया नॉक आउट मैच में भी जीत के लिए जी-जान लगा देगी। आज टीम इंडिया के सामने न्‍यूजीलैंड की टीम होने वाली है। कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन प्लेयर्स के साथ मैदान में उतर सकते हैं।


वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के नॉक आउट मैच में हर बार कीवी टीम भारतीय टीम पर भारी पड़ी है। साल 2019 में भी कीवी की टीम ने ही भारतीय टीम को चलता किया था। हालांकि, इस बार टीम इंडिया अपने घर में खेल रही है और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने को भी बेकरार है।


भारतीय टीम के बल्लेबाज वर्ल्ड कप 2023 में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। रोहित शर्मा शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत देने में सफल रहे हैं, तो नंबर तीन पर आकर विराट कोहली ने दमदार पारियां खेल टीम को जीत दिलाई है।


श्रेयस अय्यर भी अब फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। केएल राहुल का बल्ला भी आग उगल रहा है । हालांकि, सूर्यकुमार अब तक फॉर्म में नजर नहीं आये हैं। बल्लेबाजों की बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए सेमीफाइनल में कप्तान रोहित बैटिंग ऑर्डर से कोई छेड़छाड़ करने के बारे में सोचेंगे भी नहीं।


भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो हर मैच में कोई न कोई गेंदबाज अपना जलवा दिखाता नजर आ रहा है। बुमराह शमी वर्ल्ड कप के मैचों में कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। तो वहीं जडेजा और सिराज अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। सभी गेंदबाजों की आग उगलती गेंदों से सामने वाली टीम की हालत ख़राब हो जाती है।


रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html