प्राथमिक शाला चनाट मे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर शिक्षक दिवस मनाया गया...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
05/09/2023- शासकीय प्राथमिक शाला चनाट मे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती के उपलक्ष्य मे शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। उक्त तारतम्य मे बच्चे सर्व प्रथम शिक्षकों का फूलों से स्वागत करते हुए ससम्मान सभाकक्ष मे लाकर उचित स्थान मे बिठाया गया, उसके पश्चात शाला नायक (प्रधानमंत्री) अभिषेक पटेल ने संचालन करते हुए प्रधानपाठक नीलाम्बर नायक को आमंत्रित कर आगे के कार्यक्रम संचालन हेतु निवेदन किया।

सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा मे पुष्प ग़ुलाल लगाकर नारियल अगरबत्ती के साथ पूजा अर्चना की गई, फिर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पूजा अर्चना स्टाफ एवं बच्चों के द्वारा किया गया।
पूजा अर्चना पश्चात् प्रधान पाठक द्वारा शिक्षक दिवस किन की याद मे मनाया जाता है? क्यों मनाया जाता है? और 5 सितम्बर को ही क्यों मनाया जाता है, बच्चों को सारगर्भित तौर से बताया गया।

उसके बाद बच्चों ने तीनों शिक्षकों नीलाम्बर नायक, प्रभा जगत, एवं करुणा को नारियल पकड़ा कर पुष्प, ग़ुलाल लगाते हुए बारी-बारी से पूजन किये। बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में केक काट कर ख़ुशी व्यक्त की गई, साथ मे हमें मुँह मीठा भी कराया गया।

उद्बोधन के दौरान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी को बड़े ही आनंद के साथ बच्चों ने मन लगाकर सुना। सहायक शिक्षक प्रभा जगत द्वारा बच्चों को ज्ञानवर्धन, एवं पढ़ाई मे रूचि लाने हेतु पढ़ाई के अच्छे से अच्छे टिप्स के विषय में बताया गया।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments