google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेजस भंवरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस......

Sep 5, 2023
1 min read

Updated: Sep 6, 2023































































मंगलवार दिनांक 5 सितम्बर :- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय भंवरपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की वंदना के साथ की गई। जिसमें विद्यालय प्रमुख टी के पटेल सर समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां शारदे की वंदना की |

कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के विद्यार्थियों के संयोजन एवं संचालन में सभी गुरुवृदों को शाॅल, श्रीफल, कलम एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में शिक्षकों को समर्पित भाषण, गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही शिक्षकों के मनोरंजन हेतु अंताक्षरी, दमसराज एवं कुर्सी दौड़ जैसे रोचक खेल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में शिक्षकों ने आशीर्वचन के रूप में गीत व उद्बोधन प्रस्तुत किया। तथा बच्चों को उनके शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए उन्हें आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उर्जावान बच्चों के साथ साथ विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति का विशेष योगदान रहा।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html