google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीच सड़क में टीचर से छेड़छाड़,आरोपी हुआ गिफ्तार......

Aug 15, 2023
1 min read




























































उत्तर प्रदेश/मेरठ में सलमान खान नाम के शख्स ने सरेआम सड़क पर एक टीचर से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे डाला. इतना ही नहीं दोस्ती का ऑफर ठुकराने पर टीचर को सड़क पर ही पीट डाला. मनचले की इस करतूत का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी मनचले को गिरफ्तार कर लिया गया है | मामला मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र की है. जहां नौचंदी इलाके में रहने वाला सलमान खान एक टीचर का पीछा कर रहा था. मौका मिलते ही उसने टीचर के साथ छेड़छाड़ शुरू की, लेकिन जब टीचर नहीं मानी तो उसने सड़क पर ही उसे पीटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं टीचर का बैग लेकर भागने की भी कोशिश की लेकिन बाद में उसने बैग सड़क पर ही फेंक दिया |

वहीं मनचले की करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई | पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसके बाद आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html