1.80 करोड़ से बनेगा कुल्लू में शिक्षक भवन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कुल्लू- जिला मुख्यालय कुल्लू में शिक्षक भवन बनेगा। मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन, वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने शनिवार को लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने शिक्षक भवन की आधारशिला रखी।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। इस भवन के बन जाने से सेवानिवृत्त व सेवारत शिक्षकों को जिला स्तर पर बेहतर सुविधा मिलेंगी। इस भवन में जहां जिले के दूरदराज क्षेत्रों से अपने काम से जिला मुख्यालय आने वाले शिक्षकों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी।
वहीं शिक्षकों द्वारा समय-समय किए जाने वाले विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की कि पहली किश्त जारी कर दी गई है। उन्होंने एक वर्ष में शिक्षक भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने भवन समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समिति द्वारा पिछले लंबे समय से जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है और यहां से कोचिंग लेकर अनेक विद्यार्थियों का चयन उत्कृष्ट संस्थानों हुआ है, जिसके लिए समिति बधाई की पात्र हैं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र, उप निदेशक उच्च शिक्षा शांति लाल शर्मा, परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments