उम्मीद से ज्यादा सरकारी खजाने में टैक्स की वसूली.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केंद्र सरकार को चालू वित्त वर्ष में अनुवांशिक अधिक टैक्स की वसूली प्राप्त हुई है। सरकार का खजाना बड़ी तेजी से भरा है। कर संग्रह के आंकड़ों को देखते हुए अगले वर्ष के बजट में सरकार राजस्व से प्राप्त होने वाली आय को बढ़ाकर बजट में प्रस्तुत करेगी। वित्त मंत्रालय में बजट को लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं।
केंद्र सरकार के बजट में जीएसटी की आय में 13 से 14 फ़ीसदी ज़्यादा का प्रावधान किया जाएगा। चालू साल में जीएसटी की औसत मासिक आय 1. 6 लाख करोड़ रही है। अक्टूबर माह में जीएसटी से 1.72 लाख करोड रुपए की वसूली हुई थी। इसको देखते हुए वर्ष 2025 में औसत 1.80 लाख करोड मासिक का बजट में प्रावधान रखा जाएगा। वर्ष 2024 में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर का सकल संग्रह 10.45 फ़ीसदी बढ़कर 33.61 लाख करोड रुपए पर पहुंच सकता है। इस अनुमान को देखते हुए वर्ष 2025 के लिए 37 लाख करोड रुपए का प्रावधान किया जा सकता है।
प्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर शुद्ध कर संग्रह 10.5 फ़ीसदी कॉर्पोरेट कर संग्रह 11.1 फ़ीसदी व्यक्तिगत आयकर 11.7 फ़ीसदी बढ़ाया जा सकता है।सितंबर 2023 में 27 फ़ीसदी की कारपेट टैक्स में वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2024 के बजट अनुमान का लगभग 49 फ़ीसदी है। अर्थव्यवस्था में मौजूद कर वृद्धि की रफ्तार को देखते हुए वर्ष 2024 -25 के लिए सरकार जो कर प्रावधान कर रही है।उसमें 11 से 13 फ़ीसदी तक की वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments