google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस से लगातार एक ही व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने पर कसा तंज.....

Oct 24, 2023
2 min read









































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

कांग्रेस पार्टी के लिए उत्तर विधानसभा व्यक्ति विशेष के लिए आरक्षित हो गया है, कांग्रेस पार्टी सिंधी और उत्कल समाज से नफरत करती है-पुरंदर मिश्रा

रायपुर, 23 अक्टूबर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा इस विधानसभा से लगातार एक ही व्यक्ति कुलदीप जुनेजा को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस को आड़ेहाथ लेते हुए तंज कसा है। मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक चुनने हेतु एक मात्र व्यक्ति विशेष को ही महत्व देती आई है। कांग्रेस पार्टी ने सिंधी एवं उत्कल समाज बाहुल्य इस क्षेत्र में उत्कल समाज के योग्य उम्मीदवारों को प्रतिनिधित्व देने से हमेशा रोका है।

उन्होंने आगे कहा कि स्कूटी चलाने और चौक में बैठकर नमस्ते करने मात्र से क्षेत्र का विकास नहीं हो जाता बल्कि जनप्रतिनिधि को खुद जनता के बीच जाना होता है। जनता का दुख-दर्द समझना पड़ता है। बताते चलें कि उत्तर विधानसभा की जनता से पुरंदर मिश्रा का सीधा जुड़ाव है, इसीलिए वे लगातार इस क्षेत्र में अपने प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस से काफी आगे चल रहे हैं। इस बीच उन्हें सभी समाज के लोगों का व्यापक समर्थन भी मिल रहा है।

कांग्रेस की ओर से कुलदीप जुनेजा को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर पुरंदर मिश्रा ने अपने प्रचार के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से इस क्षेत्र में व्यक्ति विशेष को सर्वोपरि मानते हुए कुलदीप जुनेजा को ही उम्मीदवार बनाया है। अन्य समाज की बहुलता होने के बावजूद इस विधानसभा चुनाव में भी योग्य अन्य लोगों की अनदेखी की गई है। जबकि भाजपा ने लगातार पिछले तीन विधानसभा के चुनावों में सिंधी समाज के अलग-अलग व्यक्तियों को अपना उम्मीदवार बनाकर यह साफ कर दिया है कि वह सिंधी समाज की हिमायती है और सिंधी समाज का इस क्षेत्र में विशेष महत्व है। इस बार भाजपा ने उत्कल समाज के व्यक्ति होने के नाते मुझे यानि पुरंदर मिश्रा को उम्मीदवार बनाकर बता दिया है कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष को लेकर राजनीति नहीं करती। जबकि कांग्रेस लगातार कुलदीप जुनेजा को ही चुनाव में उतारते रही है, इससे कांग्रेस पार्टी के अन्य योग्य दावेदार ठगा सा महसूस कर रहे हैं।


विकास कार्यों की बाट जोह रहा है उत्तर...

भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा, रायपुर का सबसे महत्वपूर्ण यह विधानसभा क्षेत्र आज भी विकास कार्यों की बाट जोह रहा है, इसलिए कि यहां का जनप्रतिनिधि एक्टिवा चलाने और चौक में बैठकर नमस्ते करने को ही क्षेत्र के विकास करने मूल-मंत्र मान लिया है। पुरंदर मिश्रा ने कहा, अब समय बदल चुका है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना है तो खुद होकर जनप्रतिनिधि को आम जनता के बीच जाना होगा। उन्हें समझना होगा कि वे किस तरह की अपेक्षा अपने जनप्रतिनिधि से करते हैं, परंतु उत्तर विधानसभा में आज तक यह सबकुछ नहीं हुआ। इस बीच पुरंदर मिश्रा ने दावा भी किया कि वे चुनाव जीते तो साल भर के अंदर ही पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर देंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html