फिलिस्तीन की चिंता करने वालों को तस्लीमा नसरीन की नसीहत....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इजराइल और हमास के बीच जारी भीषण युद्ध में फिलस्तीन पिस रहा है, जिसे लेकर बंग्लादेशियों ने चिंता जाहिर की है। इससे खफा होकर विवादित लेखिका तसलीमा नसरीन ने बांग्लादेशियों को नसीहत देते हुए कहा कि दुनिया में कहीं भी किसी भी अत्याचार की निंदा करती हूं, मगर बांग्लादेश के लोग जो फिलिस्तीनियों के खिलाफ अत्याचारों से परेशान हैं, उन्हें अपने देश में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा के बारे में भी उतना ही सोचना चाहिए।
दरअसल फिलस्तीन पर इजराइल द्वारा किये जा रहे हमले और अत्याचार को लेकर बांग्लादेशी नागरिक बहुत ज्यादा उत्तेजित हैं, और फिलस्तीन के पक्ष में लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। ऐसे में विवादित, चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने बांग्लादशियों को नसीहत देने वाली प्रतिक्रिया दी है। तसलीमा ने अपनी बयान में कहा कि उनके हमवतन जो फिलस्तीनियों के खिलाफ अत्याचारों से परेशान हैं, उन्हें अपने देश में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा के बारे में भी उतना ही सोचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि मेरे साथी बांग्लादेशी नागरिक फिलिस्तीनियों पर अत्याचारों को लेकर बहुत उत्तेजित हैं। कुछ लोग मदद के लिए फिलिस्तीन भी जाना चाहते हैं। व्यक्तिगत रूप से मैं दुनिया में कहीं भी किसी भी अत्याचार की निंदा करती हूं, इसी के साथ मैं कहना चाहती हूं, अगर बांग्लादेश के लोग फिलिस्तीन में हमलों और शरणार्थियों के बारे में इतने चिंतित हैं तो उनकी अंतरात्मा तब भी परेशान होनी चाहिए जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले होते हैं। लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। तस्लीमा नसरीन ने बांग्लादेशियों को नसीहत देकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments