google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

30 सितंबर को मिली लाश मामले में तांत्रिक गिरफ्तार, ASP ने किया चौंकाने वाला खुलासा.....

Oct 4, 2023
2 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गोंडा में 30 सितंबर को महिला की अधजली लाश मिली थी. इस मामले की जब पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया. दरअसल, 35 साल की महिला 75 साल के तांत्रिक के साथ पत्नी की तरह रहने लगी थी. महिला ने तांत्रिक की किसी बात को मानने से इनकार कर दिया था. इसी को लेकर तांत्रिक ने महिला की हत्या कर लाश जला दी थी, जानकारी के अनुसार, बीते 30 सितंबर को गोंडा के खोंडारे थाना क्षेत्र के कुआनो जंगलों में महिला का शव मिला था. पुलिस ने शव मिलने के बाद तफ्तीश शुरू की और उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान सिद्धार्थनगर निवासी मीना के रूप में हुई. पुलिस ने इस मामले में महिला के परिजनों की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक भगवानदीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है |


दरअसल, सिद्धार्थनगर की मीना अपनी बेटियों के साथ घर पर रहती थी. उसका पति बाहर नौकरी कर रहा था. इसी बीच महिला का संबंध सिद्धार्थनगर के रहने वाले भगवानदीन नाम के तांत्रिक से हो गया. तांत्रिक का मीना के घर पर आना जाना शुरू हो गया. बुजुर्ग तांत्रिक मीना को कई महीने पहले किछौछा शरीफ भी लेकर गया था. मीना बुजुर्ग तांत्रिक के साथ पत्नी की तरह रहने लगी थी. मीना पिछले 20 दिन से तांत्रिक के साथ रह रही थी. मीना की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक भगवानदीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की |


इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि सिद्धार्थनगर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला झाड़फूंक के चलते अपना घर छोड़कर तांत्रिक के संग ही रहने लगी थी. मृतक महिला तांत्रिक को मौसा कहती थी. दोनों कुछ दिन पहले किछौछा शरीफ भी गए थे. बीते दिनों दोनों जब खोडारे थाना अंतर्गत जंगल के किनारे गए तो महिला ने तांत्रिक की कोई बात नहीं मानी, इसी को लेकर तांत्रिक ने उसका गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद उसके कपड़े से उसे जला दिया था, पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html