google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डीजल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-डिब्बे लेकर Diesel लुटने मची लोग भीड़....

Sep 16, 2023
1 min read





























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरबा जिले में तेज रफ्तार डीजल से भरा टैंकर बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा गया. टैंकर पलटने से सड़क पर डीजल बहने लगा. वहीं जैसे ही लोगों ने सड़क पर डीजल बहते देखा डीजल लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. देखते ही देखते लोग डीजल लूटने के लिए बाल्टी, डिब्बे और गैलन लेकर पहुंच गए. डीजल लूट का वीडियो भी सामने आया है. हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, वाहन चालक को मामूली चोंटे आई है. इससे बड़ा हादसा टल गया. ये घटना दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा – कुसमुंडा टीपर मार्ग की है |


जानकारी के अनुसार डीजल से भरा टैंकर क्रमांक CG 07 CD 4728 गेवरा से कुसमुंडा की ओर हेलीपेड टीपर मार्ग से जा रहा था, गेवरा हेलीपेड से ठीक पहले मोड के पास लगभग 10 बजे टैंकर के पहिए सड़क किनारे बने गड्डे में जा समाएं. जिससे डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. टैंकर के पलटते ही डीजल सड़क पर बहने लगा |

जिसके बाद गेवरा माइन कोल शिपमेंट के लिए लाइन से खड़े दूसरे ट्रक का ड्राइवर – ऑपरेटर अपने वाहनों से बाल्टी हटाकर डीजल भरकर और दौड़कर पलट गए वाहन पर आया। डीजल लुटेरों को देखकर भीड़ लग गई। ड्राइवर ने ट्रक पलटने की सूचना दी। जिसके बाद मालिक ने तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए कहा और अपने परिचितों को घटनास्थल के आसपास रहने वाली घटना की सूचना दी। जैसे ही वे पहुंचे, डीजल लूटने वाले ड्राइवर और अन्य लोग वहां से भागने लगे। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html