CM नीतीश कुमार ने PM मोदी पर तंज कसते हुए कहा,उम्मीद है की इस बार जनता के मन की बात होगी.....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से झंडा फहराएंगे |सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर ना सिर्फ निशाना साधा है बल्कि बड़ी मांग कर दी है. नीतीश की पार्टी जेडीयू के ट्विटर हैंडल से सोमवार 14 अगस्त की सुबह एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो के जरिए निशाना साधा गया है
सोमवार की सुबह जारी किए गए वीडियो के जरिए कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 24 घंटे के बाद लाल किले से देश की जनता को संबोधित करेंगे | तंज कसते हुए कहा गया है कि बीते 9 साल से आपके 'मन की बात' देश ने सैकड़ों घंटे सुनी हैं | जनता से जुड़े मुद्दों पर आप हमेशा मौन रहते हैं लेकिन उम्मीद है कि आप इस बार लाल किले से आम जन के हित की बात करेंगे | देश की जनता उम्मीद कर रही है कि आप मणिपुर पर सच बोलेंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments