5 मिनट निकालकर करे ये उपाय...स्किन केयर से जुड़ी कुछ खास जानकारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रोजाना अपने लिए सिर्फ 5 मिनट निकालकर आप काफी कुछ बदल सकते हैं. हम आपके साथ स्किन केयर से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों को शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें करने में आपको सिर्फ 5 मिनट का समय लगेगा |
क्लींजिंग है बेहद जरूरी- कामकाजी महिलाओं के लिए क्लींजिंग काफी जरूरी होती है. दिनभर आप प्रदूषण और धूल मिट्टी में रहती हैं ऐसे में जरूरी है कि रात में सोने से पहले अपनी स्किन को साफ करें. ताकि आपकी स्किन से मेकअप के साथ ही पसीना और तेल भी निकल जाए |
वॉश, टोन और मॉइश्चराइज- गर्मियों के मौसम में ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करें जिसमें तुलसी और नीम मौजूद हो |
फेशियल स्क्रब- हफ्ते में दो से तीन बार चेहरे पर फेशियल स्क्रब का इस्तेमाल करें. फेशियल स्क्रब से स्किन के डेड सेल्स निकल जाते हैं और स्किन अंदर तक साफ हो जाती है
फेस मास्क- हफ्ते में दो बार फेस मास्क का इस्तेमाल करें. फेस मास्क लगाते समय इसे आंखों और होंठ वाली जगह पर ना लगाएं |
मेकअप को रिफ्रेश करने के लिए- अक्सर कामकाजी महिलाएं सुबह के समय मेकअप करती हैं और पूरा दिन काम में निकाल देती हैं. पूरा दिन काम करने के बाद उनका मेकअप भी चेहरे से गायब हो जाता है और वह काफी थकी-थकी दिखने लगती हैं. खुद को रिफ्रेश दिखाने के लिए जरूरी है कि आप अपने बैग में कुछ चीजों को रखें. अपने पर्स में फेस कॉम्पैक्ट पाउडर रखें. इससे गर्मियों में आपकी स्किन ऑयली नहीं दिखती है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments