फिल्म खूफिया में नजर आयेंगे है तब्बू, वामिका और आशीष.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बालीवुड की फिल्म खूफिया में तब्बू, अली फजल, वामिका गब्बी और आशीष विद्यार्थी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी खूफिया पूर्व रॉ यूनिट चीफ अमर भूषण की किताब एस्केप टू नोवेयर से इंस्पायर्ड है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें कोई शक नहीं है कि तब्बू एक शानदार एक्ट्रेस हैं। हर बार वह अपने काम यह साबित भी करके दिखाती हैं लेकिन खूफिया में पूरी लाइमलाइट वामिका गब्बी ले जाती हैं।
उनकी अदाकारी, हाव-भाव और चेहरे की मासूमियत आपको हैरान कर देगी। वहीं अली फजल ने भी बेहतरीन काम किया है। स्क्रीन पर उनकी प्रेजेंस बढ़िया लगती है।छोटे-छोटे सीन में उनकी मेहनत साफतौर पर झलकती है। वहीं फिल्म में थ्रिल और सस्पेंस दर्शकों को अंत तक इससे बांधें रखता है। मकबूल, हैदर जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले विशाल भारद्वाज हर बार अपने डायरेक्शन से दर्शकों को इम्प्रेस कर लेते हैं। इस बार भी उन्होंने बेहतरीन काम किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments