google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

T.C. देने की धमकी देती महिला प्रिंसिपल, स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन.....

Sep 5, 2023
1 min read



































































शिक्षक दिवस के दिन स्कूल की प्रिसिंपल को हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। मामला रायपुर में विधानसभा क्षेत्र के बरौदा गांव का है,यहां गवर्मेंट हाईस्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्रिसिंपल ममता सिंह बेवजह छात्रों को परेशान करती है और टीसी देने की धमकी देती है। ममता सिंह को हटाने की मांग को लेकर स्कूल के सारे छात्र लामबंद हो गए। यहां स्कूल खुलने से पहले गेट में ताला जड़कर छात्र-छात्राओं ने गेट में प्रदर्शन किया।


स्कूल के ही छात्र राजीव रंजन ने बताया कि रोजाना बेवजह की डांट-फटकर से छात्र परेशान हैं, स्कूल में किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाता। प्रिसिंपल हर कार्यक्रम रद्द करा देतीं है और बात-बात पर टीसी देने की धमकी छात्रों को दी जाती है। छात्रों ने बताया कि पिछले एक डेढ़ साल से छात्रों के प्रति उनका बर्ताव ऐसा ही है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। इसकी शिकायत छात्र-छात्राओं ने अपने परिजनों से की और गांव के सरपंच को भी जानकारी दी गई है। उन्होंने भी इस मामले में प्रिसिंपल से बात की लेकिन उनके बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया, उल्टे शिकायत करने पर छात्रों को ही प्रिसिंपल की तरफ से धमकी दी जाने लगी, जिसके बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मामले को लेकर जब प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की गई तब पता चला कि वे दो दिनों की छुट्टी पर हैं और कॉल भी नहीं उठा रही हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html