google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सूजी हुई आंख, नाक पर पट्टी और चोट के निशान, विराट कोहली को देख डर गए फैंस....

Nov 28, 2023
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की ताजा फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके फैंस काफी चिंतित हैं और कोहली का हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं। विराट कोहली ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की। इस फोटो में कोहली को सफेद टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है और उनके चेहरे पर कुछ चोट के निशान हैं। उन्होंने अपनी नाक पर भी बैंड-एड लगा रखा था, लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान थी। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा “आपको दूसरे आदमी को देखना चाहिए।”

कोहली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने कई तरह के कयास लगाए। हालांकि, विराट ने यह साफ नहीं किया है कि यह फोटो कब की है। उन्होंने इसे क्यों साझा किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोटो किसी विज्ञापन की शूटिंग की होगी। कोहली को वास्तविक चोटें नहीं लगी हैं। मेकअप के जरिए उनके चेहरे पर चोट के निशान बनाए गए हैं।

एक फैन ने पूछा कि विराट को क्या हुआ? वहीं, दूसरे फैन ने लिखा कि कोहली को क्या हुआ?


विराट कोहली को आरसीबी ने एक बार फिर रिटेन कर लिया है। वह आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम के लिए खेलते रहे हैं। हालांकि, अब तक उनकी टीम चैंपियन नहीं बन पाई है। विराट अभी भी टीम के साथ जुड़े हुए हैं और 2024 में पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे। विराट ने हाल ही में खुलासा किया था कि कई बार एक से ज्यादा आईपीएल टीमों ने उनसे बात की और कहा कि वह ऑक्शन में खुद को शामिल करें, लेकिन कोहली इसके लिए तैयार नहीं हुए। वह अपनी आईपीएल टीम आरसीबी के साथ जुड़े रहे। अब यह टीम उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गई है। पूरी संभावना है कि विराट इसी टीम के लिए खेलते हुए आईपीएल को अलविदा कहेंगे। हालांकि, इससे पहले एक ट्रॉफी जीतना उनके लिए सुखद होगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html