सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, जूता फेंका....

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एक युवक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका। इससे सम्मेलन में अफरातफरी मच गयी। सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है। उसका कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर विभूतिखंड थाने ले गई है। हमला करने वाला युवक वकील के वेशभूषा में था।
इस हमले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जितने भी इस तरह के मसले हो रहे हैं उसमें बीजेपी शामिल है। अभी आपने घोसी का देखा था जिसमें इंक लगा दी गई, जब जानकारी मिली उसमें भी भाजपा के लोग शामिल थे। लोग जागरूक हो गए हैं और अपने हक के लिए खड़े हो गए हैं इसलिए भाजपा के लोग ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा क्या करेगी चुनाव से पहले किसको पता, कुछ भी होगा। ये सरकार एक कंपनी को हायर करके अपने झूठ को सच बनाना चाहती है। वो नंबर-1 सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि वो मीडिया को नंबर-1 दे रहे हैं।
दरअसल, लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी की तरफ से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन के दौरान ही युवक ने स्वामी प्रसाद की तरफ जूता फेंका। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे सपा कार्यकर्ताओं से बचाकर विभूतिखंड थाने ले गई। मामले में पूछताछ की जा रही है। याद हो कि स्वामी प्रसाद मौर्य बीते कुछ समय से हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं जिसके कारण वह सत्तारूढ़ दल भाजपा सहित कई धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों पर सवाल उठाए और अनर्गल टिप्पणियां की हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments