google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

SUV ने बाइक को 100 मीटर से अधिक घसीटा, एक की मौत......

Aug 15, 2023
1 min read

























































गोवा के पोरवोरिम में एक एसयूवी ड्राइवर ने दो पहिया वाहन को 100 मीटर से अधिक तक घसीटा। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की यह घटना सोमवार रात की है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस सिलसिले में पोरवोरिम-गोवा से महिंद्रा थार के 21 वर्षीय ड्राइवर हर्षित ताम्रकर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि कार चालक मापुसा से पणजी की ओर जाते समय वाहन को तेज और लापरवाही से चला रहा था।


जब कार पोरवोरिम के पास पहुंची, तब उसने होंडा डियो को टक्कर मार दी। कार ने होंडा डियो को 100 मीटर से अधिक तक घसीटा। पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल निवासी दोपहिया वाहन चालक 28 वर्षीय सुरजीत कोहले को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायल को तत्काल गोवा मेडिकल कॉलेज- बम्बोलिम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि दो पहिया वाहन के पीछे बैठे अशोक बोसु को भी गंभीर चोटें आईं हैं।



 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html