रायपुर से धमतरी भेजा जा रहा संदिग्ध पीडीएस चावल जब्त, भखारा पुलिस की कार्रवाई....

पत्रकार खालिद खान की क़लम से :-
रायपुर/धमतरी: राजधानी रायपुर के लाखे नगर (ईदगाह भाटा) से धमतरी की ओर सरकारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का चावल खपाने भेजे जाने की आशंका में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में वाहन क्रमांक CG-04-PK-6332 को रोककर उसमें लदा चावल जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश प्रवक्ता अफरोज ख्वाजा को लाखे नगर स्थित सोहेल खोखर की दुकान से संदिग्ध सरकारी चावल लोड कर धमतरी ले जाए जाने की भनक लगी थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना भखारा पुलिस को दी। घेराबंदी कर जब गाड़ी को रोका गया, तो चालक के पास माल से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज या रसीद नहीं मिली।
गरीबों के निवाले के तौर पर बांटे जाने वाले राशन की अवैध खरीद-बिक्री और कालाबाजारी को लेकर प्रशासन अब अलर्ट मोड़ पर है। मामले में शिकायतकर्ता ने पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि राशन का स्रोत, लोडिंग स्थल और परिवहन के असली कारणों की पड़ताल कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग जब्त चावल के नमूनों व दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा कि माल पीडीएस का है या नहीं; नियम उल्लंघन साबित होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments