google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

होटल में मिली विदेशी युवक की संदिग्ध लाश, जानें पूरा मामला....

Oct 28, 2023
1 min read














































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक निजी होटल में विदेशी युवक की संदिग्ध लाश मिली है। होटल के कमरा नंबर 305 से कोई हलचल नहीं होने के चलते कर्मचारियों ने दरवाजा खोला और थाने में इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत की पुष्टि की। आशंका जताई जा रही है मौत की वजह हार्ट अटैक है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की है।


जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित एक निजी होटल में विदेशी नागरिक की लाश मिली। मृतक की पहचान इटली निवासी मोरे फ्रांसिस्को के रूप में हुई है। जानकारी मिली कि पेशे से इंजीनियर यह शख्स नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट में अपनी सेवाएं देने पहुंचा हुआ था. इटली के इटालियाना शहर का निवासी मृतक मोरे पिछले 17 अक्टूबर से होटल में रुका हुआ था |


फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस ने विदेशी नागरिक की मौत की जांच शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी. घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मौके पर सीएसपी विकास कुमार के साथ ही कोतवाली और बोधघाट थाना के प्रभारी भी मौजूद थे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html