google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज निकल सकती है ज्योति मौर्य केस में निलंबन का आदेश...

Nov 6, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी- के चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के विवाद में फंसे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं | अब उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है | दुबे का सस्पेंड करने की तैयारी चल रही है | इस बाबत अब आदेश आने की देर है |


दरअसल, डीजी होमगार्ड की रिपोर्ट पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी दुबे पर कार्रवाई की संस्तुति की है | उन पर सस्पेंशन और विभागीय जांच की संस्तुति हुई है | प्रमुख सचिव होमगार्ड को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है | ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि मनीष दुबे के पत्नी के साथ संबंध हैं | इतना ही नहीं आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी और मनीष दुबे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया था |


साथ ही कहा था कि पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति ने गलत तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई | हालांकि कोर्ट में केस चलने के दौरान ही आलोक ने पत्नी से समझौता कर लिया था | इस मामले में ज्योति मौर्य ने भी आलोक के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी | उसे वापस लिए जाने को लेकर दोनों के बीच बातचीत चल रही है |


पति पत्नी के बीच विवाद में महोबा में तैनात मनीष दुबे बुरी तरह फंस गए हैं | जल्द ही सस्पेंशन और विभागीय जांच की कार्रवाई हो सकती है | जानकारी के मुताबिक, ज्योति और आलोक की शादी साल 2010 में हुई थी | 2015 में ज्योति एसडीएम पद के लिए चयनित हुईं | ज्योति और आलोक की जुड़वा बेटियां भी हैं | हालांकि दोनों के बीच अभी न्यायालय में तलाक का मामला लंबित है | पति पत्नी के बीच विवाद के प्रकरण की आंच पूरे देश मे फैली थी | सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर ट्रोल किया था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html