google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चोर होने का संदेह, खंभे से बांधकर पीट-पीटकर हत्या.....

Sep 27, 2023
1 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर पूर्वी दिल्ली में कुछ लड़कों ने चोर होने के संदेह में 26 साल एक व्यक्ति को खंभे से बांध दिया और पीट-पीटकर उसे मार डाला। मृतक की पहचान सुंदर नगरी निवासी इसार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10:46 बजे एक कॉल आई, जिसमें फल विक्रेता अब्दुल वाजिद ने बताया कि जब वह शाम करीब 6:30 बजे घर पहुंचा तो उन्होंने अपने बेटे इसार को घर के बाहर पड़ा देखा। डीसीपी (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, "ईसार के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे और वह दर्द में था। इसार ने उसे बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे कुछ लड़कों ने उसे जी4 ब्लॉक, सुंदर नगरी के पास पकड़ लिया था। उन्हें लगा कि वह चोर है और उसे एक खंभे से बांध दिया।"


डीसीपी ने कहा, "उन्होंने उसे कुछ देर तक लाठियों से पीटा। हमलावरों की पहचान सुंदर नगरी इलाके में जी4 ब्लॉक के पास रहने वाले कुछ लड़कों के रूप में हुई है। कुछ समय बाद, उसका पड़ोसी आमिर उसे रिक्शा में घर ले आया।" डीसीपी ने कहा, "मंगलवार शाम करीब सात बजे इसार ने अपने घर पर दम तोड़ दिया। अब्दुल वाजिद ने पीसीआर को कॉल किया और पुलिस को सूचना दी। शव को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।" डीसीपी ने कहा, “हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है और इसार पर हमला करने वाले लड़कों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html