सुशील सन्नी अग्रवाल ने महंत रामसुन्दर दास को विजयी बनाने जनता से किए अनुरोध.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी महंत रामसुन्दर दास के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करने सुशील सन्नी अग्रवाल, अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल विभिन्न वार्डाें में पहुंचे।

अग्रवाल ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि इस बार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता 35 साल के कुशासन को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

अब जनता स्वयं के एवं शहर के विकास के लिए अब ऐसे प्रत्याशी एवं सरकार को चुनना चाह रही है कि जो उनका सर्वांगीण विकास कर सके।

अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, मजदूर, किसान एवं युवाओं का सर्वांगीण विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप श्रमिकों के हित में जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं आज छत्तीसगढ़ में संचालित हो रही है जिसका सीधा लाभ लाखों श्रमिक साथियों ने उठाया है।

अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता बंधुओं, माताओं, बहनों, भाईयों से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास को देखते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर आपके लोकप्रिय प्रत्याशी महंत रामसुन्दर दास को पंजा छाप में बटन दबाकर अपना बहुमूल्य वोट प्रदान कर प्रचण्ड बहुमतों से विजयी बनावें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments