उत्कल जनों के सम्मेलन में पहुंचे सुशील सन्नी अग्रवाल....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निवास करने वाले उत्कल समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मेलन कटोरा तालाब के संतकंवर राम सिंधी धर्मशाला में आयोजित किया गया था।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुशील सन्नी अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल उपस्थित रहे। अग्रवाल ने उत्कल समाज के सभा को संबोधित करते हुए कहा की उत्कल समाज से मेरा पुराना नाता रहा है। छत्तीसगढ़ ही नही वरन पूरे भारत में उत्कल समाज का अपना महत्व हैं। छत्तीसगढ़ के यश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार सदैव उत्कल समाज के विकास के लिए कटिबद्ध है। अग्रवाल ने बताया की वर्तमान में मुख्यमंत्री के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में विभिन्न जन एवं श्रमिक हितैषी योजनाएं संचालित है, जिसमें महतारी, नोनी, युवा, सियान सभी के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाएं बनी हुई है, इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर नीलकंठ जगत, डुमेंद्र दीप, संतोष महिलांग, राजकुमार कड़ोले, शंकर तांडी, सूबेश सोनी, आनंद जगत, नीलकंठ जगत सहित भारी संख्या में उत्कल समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments