सुशील सन्नी अग्रवाल ने बृज नगर में मंदिर निर्माण का किया भूमि पूजन...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:
दिनांक 5.10.2023/रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बृज नगर, वार्ड क्रमांक 60 में शिव मंदिर के निर्माण हेतु वार्ड वासियों के द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुशील सन्नी अग्रवाल, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल पहुंचे।

अग्रवाल ने श्रीफल तोड़कर शिव मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वार्ड वासियों ने अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वर्षों से इच्छा थी की यहां पर शिव जी के मंदिर का निर्माण हो जो आज पूरी हो गई।

भूमि पूजन के इस अवसर पर प्रशांत ठेंगड़ी, समीर अख्तर, देवेंद्र यादव, सुनील ध्रुव, हसन आबिदी, संगीता चंद्राकर, रूबी यादव, सुषमा ध्रुव, कनीज, आरती, तनुजा, अमरीका वर्मा, सिद्धू प्रजापति सहित भारी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments