google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वृद्धजन दिवस पर सुशील सन्नी अग्रवाल ने किया वृद्ध जनों का सम्मान..

Oct 1, 2023
1 min read






































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के संजय नगर में रायपुर जिले के धनगर ढेंगर समाज के द्वारा अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुशील सन्नी अग्रवाल आमंत्रित थे।

अग्रवाल ने भारत गौरव माता अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।

अग्रवाल ने समाज के सियान, प्रबुद्धजनों को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किए। अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की धनगर समाज का इतिहास एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। इस समाज के बिना प्रदेश ही नहीं वरन पूरे भारत का विकास अधूरा है।

आज विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के मंशानुरूप कर्मकार कल्याण मंडल में संचालित विभिन्न श्रमिक एवं जन हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए आह्वान किए की अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ लें।

इस अवसर पर जगदीश धनगर, छोटे लाल धनगर, बी आर धनकर, मनोज धनगर, उमा धनगर, ममता धनगर, नरेंद्र पाल, राहुल धनगर, लाला धनगर, समीर अख्तर, नीलम नीलकंठ जगत सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html