google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एकदिवसीय में अब भी कही पीछे हैं सूर्यकुमार.....

Aug 11, 2023
1 min read






















































टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में अपनी आक्रमक पारी से एक बार फिर अपने को साबित किया है। सूर्या बेशक टी20 प्रारुप में शीर्ष पर पहुंच गये हैं पर एकदिवसीय में वह अभी भी काफी पीछे हैं। इसी कारण एकदिवसीय विश्वकप में भी उनको जगह मिलने की बेहद कम संभावनाएं हैं।


सूर्या को साल 2021 में एकदिवसीय क्रिकेट में अवसर मिला था। तभी से वह एकदिवसीय के कुल 26 मुकाबलों में मात्र 24.3 के औसत से 511 रन बना पाये हैं। एकदिवसीय में उनके नाम केवल दो ही अर्धशतक हैं। इस साल एकदिवसीय में अब तक दस मैचों में वह मात्र 127 रन बना पाये हैं। वहीं कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा ओर टीम उन्हें अवसर दे रही है ताकि वह टी20 की तरह एकदिवसीय में भी सफल हो सकें।


कोच राहुल और कप्तान रोहित ने भी सूर्यकुमार को एकदिवसीय में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टिककर खेलने को कहा है। उन्हें कहा गया है कि कम से कम 45-50 गेंद खेलें। सूर्यकुमार ने स्वयं इस बात का खुलासा किया है। सूर्यकुमार ने कहा,‘रोहित और राहुल ने मुझे कहा कि इस प्रारूप में मैं ज्यादा नहीं खेलता हूं तो आपको इसमें ज्यादा खेलना चाहिए और इसके बारे में सोचना चाहिए। अगर आप अंतिम 10-15 ओवर में बल्लेबाजी कर रहे हो तो सोचो कि आप टीम के लिए क्या कर सकते हो। हम तुमसे सिर्फ यही चाहते हैं कि 45-50 गेंद खेलो, अगर आपको 15-18 ओवर तक बल्लेबाजी करने को मिल रहा है तो अपना नैसर्गिक खेल खेल सकते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html