google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सर्वेयर को लगी गोली, रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग...

Nov 7, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

झारखंड- चतरा में रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर अपराधियों ने एक बार फिर हमला किया है। निर्माण कार्य करा रही कंपनी के एक सर्वेयर को अपराधियों की गोली लगी है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। हमला सोमवार को हुआ।


अब जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गिरोह ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। गिरोह के मयंक सिंह ने कहा है कि हम लोगों से सेटलमेंट डील के बगैर इलाके में कोई काम नहीं होने दिया जाएगा। बाइक सवार दो अपराधी टंडवा थाना क्षेत्र में शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन के निर्माण कार्य में लगी मिलेनियम कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इससे वहां भगदड़ मच गई। दहशत के मारे कर्मी भागने लगे।


एक गोली कंपनी के सर्वेयर को लगी। बाद में उसे इलाज के लिए नावाडीह स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस बीच, वारदात की जिम्मेदारी लेने वाले अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने कहा है कि झारखंड के पांच जिलों चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, पलामू में जो कोई भी काम कर रहे हैं, मैनेज करके सेटलमेंट करे, उसके बाद ही काम करें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। झारखंड में तकरीबन हर महीने रेलवे की साइटों पर अपराधियों और नक्सलियों के हमले हो रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html