google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरगुजा संभाग इस जिले में गांजा की खेती करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.....

Nov 1, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना पुलिस ने गांजा की खेती करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम आसनपानी, चैनपुर में दो लोगों के द्वारा गांजा की खेती की जा रही है, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सुचित किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने हेतु टीम रवाना करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की धर-पकड़ के लिए संयुक्त पुलिस टीम तैयार कर रवाना किया गया।


पुलिस टीम द्वारा ग्राम आसनपानी, चैनपुर के पास पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस रेड कार्यवाही में ग्राम आसनपानी के खोड़ो नागवंशी के बाड़ी से 79 नग गांजा का पेड़ करीब 80.100 किलोग्राम एवं मंगना नागवंशी के बाड़ी से 105 नग गांजा का पेड़ करीब 55.650 किलोग्राम दोनों के द्वारा अलग-अलग बाड़ी में उगाया हुआ पाया गया। दोनों आरोपियों के द्वारा अपने-अपने बाड़ी में गांजा की खेती करना पाये जाने पर दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर गांजा के पौधा जप्त किया गया। आरोपी खोइरो नागवंशी पिता सूखा नागवंशी 51 वर्ष ग्राम आसनपानी चैनपुर कुसमी, मंगना नागवंशी पिता पेहटू नागवंशी उम्र 47 वर्ष ग्राम आसनपानी चैनपुर कुसमी के विरुद्ध धारा- 20 ( क ), 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कुसमी जितेन्द्र जायसवाल, उप निरीक्षक विरासत कुजूर, बालेश्वर महानंदी, प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप, आरक्षक फूलसाय पावले, शैलेन्द्र सिंह, मूलधर पैकरा, कामेश्वर, अमर मृघा, महिला आरक्षक सरिता एक्का, सैनिक प्रमोद कुमार एवं राजेन्द्र भगत शामिल रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html