google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मेडिकल सेंटर से फर्जी डिग्री के साथ सर्जन और 3 डॉक्टर हुए गिरफ्तार...

Nov 15, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 स्थित एक मेडिकल सेंटर से फर्जी डिग्री के साथ सर्जन और तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक डॉक्टर मेडिकल सेंटर में वरिष्ठ सर्जन बनकर काम कर रहा था और अब तक कई सर्जरी कर चुका है। पुलिस को आरोपी महेंद्र के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी।


करीब एक हफ्ते पहले हुई एक मरीज की मौत के बाद मेडिकल सेंटर में परिजनों ने हंगामा किया था, जिसके बाद मामला सामने आया। पुलिस ने फर्जी सर्जन के अलावा मेडिकल सेंटर के संचालक और दो अन्य डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मेडिकल सेंटर के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायतें मिली हैं। हर शिकायत में मृतक मरीज की सर्जरी की गई थी।


पुलिस ने जांच के बाद महेंद्र समेत मेडिकल सेंटर के संचालक डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. पूजा अग्रवाल और डॉ. जयप्रीत को दबोच लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि डिग्रियों की जांच की जा रही है। इन लोगों ने कई ऑपरेशन किए हैं जिसमें लोगों की जान भी गई है।


पुलिस के अनुसार, महेंद्र दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ डॉक्टर के पास टेक्निशियन का काम करता था। जहां उसने डॉक्टर को सर्जरी करते देखकर काम सीखा। इसके बाद उसने फर्जी डिग्री तैयार की और मेडिकल सेंटर में काम करने लगा। मेडिकल सेंटर प्रबंधन महेंद्र को कॉल कर सर्जरी के लिए बुलाते थे। पुलिस जांच कर रही है कि उसने फर्जी डिग्री कहां से बनवाई और कहां-कहां लोगों का इलाज कर रहा था।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि 2022 में एक महिला को प्रसव पीड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉ. महेन्द्र को अस्पताल में ऑन कॉल सर्जरी के लिए बुलाया था। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि महिला का प्रसव बिना सर्जरी के ही हो गया था। लेकिन डॉक्टर ने प्रसव के बाद उसकी सर्जरी की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की जांच की और उसके बाद अब मामले में कार्रवाई की है।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि महेन्द्र दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ डॉक्टर के पास टेक्निशियन का काम करता था। जहां उसने डॉक्टर को सर्जरी करते हुए देखकर काम सीखा। जिसके बाद उसने फर्जी एमबीबीएस की डिग्री तैयार की और मेडिकल सेंटर में काम करने लगा। मेडिकल सेंटर प्रबंधन महेन्द्र को ऑन कॉल सर्जरी करने के लिए बुलाते थे। पुलिस अभी यह भी जांच कर रही है कि महेन्द्र ने फर्जी डिग्री कहां से बनवाई और यह कहां कहां इस डिग्री की मदद से लोगों का इलाज कर रहा था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html