google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अदालतों की सुरक्षा को लेकर चिंतित सुप्रीम कोर्ट.........

Aug 15, 2023
1 min read































































देश की शीर्ष अदालत ने पिछले दिनों में दिल्ली की अदालतों में फायरिंग और कुछ अन्य घटनाओं को देखकर सभी हाईकोर्ट में सुरक्षा के कड़े इतंजाम करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने धनबाद जज की हत्या का जिक्र कर कहा कि जजों की जिंदगी सुरक्षित नहीं है। सर्वोच्च अदालत ने राज्य सरकारों से हाईकोर्ट में कई सुरक्षा इंतजाम करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह की घटनाएं डरावनी हैं और हमारी सुरक्षा के लिए भी खतरा है।


जस्टिस एस आर भट्ट और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि ये डरावना है कि हाल के दिनों में दिल्ली की अदालतों में गोलबारी हुई है। हमने कम से कम तीन ऐसी घटनाओं को देखा है। सुप्रीम कोर्ट ने 28 जून 2021 को धनबाद में एक सेशन जज की मॉर्निंग वॉक के दौरान हत्या का जिक्र कर कहा कि जजों की जिंदगी अब सुरक्षित नहीं रह गई है। कोर्ट ने कहा कि अगर जजों को ही सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब यहां न्याय की आस लेकर आने वालों लोगों को भी नाउम्मीदी मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि अदालत परिसर में केवल सीसीटीवी लगा देने से कुछ नहीं होने वाला है। आम लोगों के हितों का ख्याल रखकर हर तरह की सुरक्षा की तैयारी करनी होगी। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट को सलाह दी कि कोर्ट परिसर में स्थायी सिक्यॉरिटी यूनिट्स बनाने की पर भी विचार करने को कहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html