अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला साबित होगा मिल का पत्थर....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत - भगवानू
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 11.12.2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत किया और कहा जम्मू और कश्मीर देश का अभिन्न अंग है, संविधान सभा के द्वारा अस्थायी तौर पर अनुच्छेद 370 प्रावधान किया गया था जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति के द्वारा हटाया गया। उन्होंने कहा उक्त सम्बंध में एक याचिका की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति के फ़ैसले को सही ठहराया है और इस दौरान जस्टिस डी वाय चंद्रचूड़ ने कहा कि राष्ट्रपति को आर्टिकल 370 हटाने का हक है। 370 हटाने का फैसला संवैधानिक तौर पर सही था। उन्होंने कहा माननीय उच्चतम न्यायालय के इस फ़ैसले के बाद जम्मू कश्मीर में अब चुनाव होंगे, नई सरकार बनेगी, अलगाव वाद और आतंकवाद ख़त्म होगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments