google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सनी लियोनी ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'मैं तुम्हारे साथ खड़ी हूं'...

Jan 17, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिग बॉस के घर में आए दिन कुछ ना कुछ होता रहता है. जिसकी वजह से ये हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बना रहता है. बिग बॉस का फिनाले अब कुछ दिन दूर है. इसी बीच हर कोई टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में लगा हुआ है. सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट को कई सेलेब्स सपोर्ट कर रहे हैं. अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में कई सेलेब्स आए हैं तो कई उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अंकिता लोखंडे का सपोर्ट किया है. उन्होंने अंकिता के लिए पोस्ट भी शेयर किया है.

अंकिता के जीतने के लिए फैंस खूब वोट कर रहे हैं. कई सेलेब्स भी कह चुके हैं कि अंकिता को ही ये शो जीतना चाहिए. अब सनी लियोनी ने सपोर्ट किया है.

सनी लियोनी द्वारा किया पोस्ट-अंकिता के सपोर्ट में सनी लियोनी ने पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा- बिग बॉस 17 फिनाले के लिए ऑल द बेस्ट अंकिता लोखंडे. मैं तुम्हारे साथ खड़ी हूं लड़की. साथ में किस वाली इमोजी भी पोस्ट की.

फैंस ने किया रिएक्ट-सनी लियोनी के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- हां, विनर अंकिता लोखंडे. वहीं दूसरे ने लिखा- थैंकयू डियर सनी लियोनी. हम उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. हमे ज्वाइन करने के लिए शुक्रिया. 

काम्या पंजाबी ने लगाई लताड़-जहां सनी लियोनी ने अंकिता लोखंडे को सपोर्ट किया है वहीं दूसरी तरफ टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने खरी-खोटी सुनाई है. काम्या ने सोशल मीडिया पर लिखा- बार बार एक ही बात नेशनल टीवी पर करोगे तो उस बात का बाहर मुद्दा बनेगा ही, घर की बातें घर जाकर करो. क्या अच्छा लगा क्या बुरा लगा, क्लैरिफिकेशन, एक्सप्लेनेशन, इनसिक्योरिटी यहां क्यों? अपने रिश्तों का यबं तमाशा ना बनाओ. बिग बॉस 17 के बाहर भी दुनिया है.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html