गदर 2' से करोड़ों कमाने वाले सनी देओल का बंगला होगा नीलाम ? बैंक ने भेजा नोटिस.....

फिल्म गदर 2 की सफलता का स्वाद चख रहे अभिनेता सनी देओल के लिए झटके वाली खबर है। सनी देओल के बंगले की जल्दी नीलामी की जाएगी। इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक विज्ञापन भी निकाला है। खबर के मुताबिक सनी देओल को 56 करोड़ रुपए का लोन न चुका पाने के लिए नोटिस भेजा गया है।
विला के बदले सनी को बैंक को 56 करोड़ रुपए चुकाने थे, जो उन्होंने नहीं चुकाए। एक अखबार में छपे एक नोटिफिकेशन के मुताबिक सनी देओल का यह घर जुहू के गांधी ग्राम रोड पर है। इसके गारंटर सनी के पिता धर्मेंद्र हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल को बैंक ऑफ बड़ौदा को 55.99 करोड़ रुपए के करीब लोन इंटरेस्ट के साथ देना था। सनी के लोन न चुकाने पर अब बैंक ने ई ऑक्शन के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह ऑक्शन 25 सितंबर को किया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments