कांग्रेस भवन में कांग्रेस की तरफ से आज से किया जाएगा सुंदरकांड का पाठ...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर - अयोध्या में जहां एक तरफ भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा में अब कुछ ही घंटे शेष हैं तो ऐसे में देशभर के राम भक्तों में उत्साह अपने चरम पर हैं। जो भक्त अयोध्या नहीं जा पाएं वह अपने क्षेत्र के मंदिरों में भजन-कीर्तन में लीन हैं। छत्तीसगढ़ में भी प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर व्यापक तौर पर तैयारी की गई हैं। मानस गायन और भजन कीर्तन के साथ प्रदेश भर के मंदिर में विशेष अनुष्ठान किये जायेंगे। खुद सीएम विष्णुदेव साय 22 जनवरी को माता शबरी के धाम शिवरीनारायण में होंगे और यहाँ अलग-अलग धार्मिक, सामजिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करेंगे।
वही बात अगर कांग्रेस नेताओं की करें तो पुराने कांग्रेस भवन में आज कांग्रेस की तरफ से भी आज से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। राजधानी रायपुर में जहाँ सुन्दरकाण्ड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा तो कल यानी प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस नेता सामूहिक सुंदरकांड का पाठ करेंगे। दीपक बैज ने इसकी जानकारी सभी जिलों में प्रेषित आकर दी हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments