सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन...........

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन हो गया है. बिंदेश्वर पाठक ने दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांस ली है | दिल्ली स्थित उनके ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आज उनकी तबीयत बिगड़ी थी, तभी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके कुछ देर बाद उनका निधन हो गया |
उनके ही एक सहयोगी ने बताया कि पाठक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके तुरंत बाद वे गिर गए, फिर उन्हें एम्स दिल्ली ले जाया गया | फिर पाठक को दोपहर 1.42 बजे मृत घोषित कर दिया गया | उन्होंने कहा, मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments