google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच....

Oct 9
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • हजारों की संख्या में बोधघाट परियोजना के प्रभावित ग्रामीण मिले कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत से...

  • दंतेवाड़ा दौरे के दौरान सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के प्रस्तावित डैम स्थल पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सीडब्ल्यूसी मेंबर सांसद सुखदेव भगत बस्तर दौरे के दूसरे दिन वे दंतेवाड़ा पहुंचे जहां सर्वप्रथम उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी के दर्शन किए जिसके बाद दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील रिजवी के नेतृत्व में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जिसके बाद वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सह प्रभारी एस.ए. सम्पत कुमार, जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़, एवं महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के साथ दंतेवाड़ा के बारसूर के लिए रवाना हुए |

जहां उन्होंने बोधघाट परियोजना में प्रभावित हो रहे 56 गांव के हजारों ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी बात कांग्रेस आलाकमान और विपक्ष के नेता राहुल गांधी तक पहुंचाने की बात कही, जिसके उपरांत प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत सातधार गये जहां से होते हुए वे बोधघाट परियोजना के लिए प्रस्तावित बांध की जगह पर पहुंच कर अवलोकन किया। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सहित प्रदेश पदाधिकारी सहित दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील रिजवी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html