google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सुकेश ने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर फोड़ा एक और लेटर बम......

Aug 20, 2023
2 min read































































सुकेश ने केजरीवाल और उनके पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर मेडिकल कंपनी से मिलीभगत का लगाया आरोप जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखकर ने एलजी वीके सक्सेना को लेटर लिखकर एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सुकेश ने केजरीवाल और उनके पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर मेडिकल कंपनी से मिलीभगत का आरोप लगाकर तीनों के खिलाफ जांच की मांग की है।सुकेश ने तीन पन्नों के लेटर में कई सनसनीखेज दावे किए हैं।


सुकेश का आरोप है कि यह मेडिकल कंपनी आम आदमी पार्टी के साथ करीब से जुड़ी हुई है और हाल ही में दिल्ली सरकार की ओर से इसे कई कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं। उसने लेटर में अपने आरोपों के समर्थन में कुछ डिटेल भी एलजी को सौंपे हैं। मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखकर ने अपने वकील के माध्यम से यह लेटर एलजी ऑफिस को भेजा है। हालांकि, इस बार लेटर को मीडिया के साथ साझा नहीं किया गया है। वकील की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए संक्षिप्त जानकारी दी गई है।


इससे पहले भी सुकेश अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को लेकर कई सनसनीखेज दावे कर चुका है। सुकेश ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक ने उसे अपनी पार्टी के लिए फंड जुटाने का काम दिया था। उसने कहा था कि केजरीवाल और सत्येंद्र जैन ने पंजाब और गोवा चुनाव के दौरान फंडिंग जुटाने के लिए दबाव डाला था। सुकेश ने यह भी दावा किया था कि केजरीवाल ने उससे 50 करोड़ रुपए लिए थे और राज्यसभा की सीट भी ऑफर की थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी सुकेश के आरोपों का खंडन करती रही है। सुकेश चंद्रशेखर ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html