google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक के फ्लैट में सुसाइड, कर्मचारी ने लगाया मौत को गले......

Sep 25, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लखनऊ में हजरतगंज ​के दारुलशफ़ा स्थित विधायक आवास में बीकेटी के भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट नंबर 804 में रविवार देर रात उनके मीडिया सेल के कर्मचारी ने फांसी लगा ली। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई और फंदे से शव उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। उसने एक परिचित को पहले फ़ोन कर कुछ देर में ख़ुदकुशी करने की बात कही थी। खुदकुशी की वजह साफ़ नहीं हो सकी है। हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बाराबंकी हैदरगढ़ का रहने वाला श्रेष्ठ तिवारी (24) विधायक योगेश शुक्ला की मीडिया सेल में काम करता था। रविवार रात को वह इस फ्लैट पर अकेले था।


रात साढ़े ग्यारह बजे उसका फ़ोन रिसीव करने वाले ने बाद उसे फ़ोन मिलाया तो जवाब नहीं मिला। उससे सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। विधायक के फ्लैट का दरवाज़ा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाज़ा तोड़ कर अंदर गई तो श्रेष्ठ का शव पंखे के हुक से लटकता मिला। इंस्पेक्टर के मुताबिक मौक़े पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। श्रेष्ठ के घर वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html