अचानक लंगड़ाकर गिरने लगीं....एक साथ पैरालाइज हुईं स्कूल की 100 लड़कियां....देखे विडियो

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
केन्या के एक स्कूल में अचानक लगभग 100 लड़कियां बीमार हो गईं | हैरानी की बात है कि इन सभी के शरीर का निचला हिस्सा एक साथ पैरालाइज हो गया | इसका कारण जानने के लिए लड़कियों को ब्लड और यूरीन सैंपल कलैक्ट किए गए हैं | हालांकि अभी कुछ भी साफ नहीं हो सका है |
कथित महामारी की जानकारी मिलते ही बच्चियों का परिवार चिंता में पड़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक इन लड़कियों के पैर अचानक सुन्न और गतिहीन हो गए। वायरल पोस्ट को एक्स (X) पर (@_PrinceCarlton_) नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा- केन्या के सेंट थेरेसा एरेगी गर्ल्स हाई स्कूल की बड़ी संख्या में छात्राओं को एक अज्ञात बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कथित तौर पर इनमें से अधिकांश लड़कियों के पैरों में लकवा हो गया है, जिससे वे चलने में असमर्थ हैं। 22 सेकंड के वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़कियां लगड़ाकर और लड़खड़ाकर चल रही हैं।
शरीर का निचला हिस्सा पैरालाइज....
सेंट थेरेसा एरगी हाई स्कूल की ये लड़कियां बीते कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं | अजीब सी बीमारी के चलते एक साथ इन लड़कियों के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह पैरालाइज हो गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments