google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अचानक खेत से आने लगी चीखने की आवाज, सुन दौड़ पड़े लोग....

Oct 28, 2023
1 min read















































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी के बहराइच में खेत पर काम कर रही लड़की के साथ घटना घट गई। इस लड़की के साथ घटना घटी वह नाबालिग थी। दरअसल दो बहनें खेत पर काम कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंच गया। कुछ देर बाद एक लड़की चीखने-चिल्लाने लगी। लड़की के चीखने की आवाज आसपास काम कर रहे ग्रामीणों के कानों तक पहुंची तो वह मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी युवक भाग निकला निकला। ग्रामीण पहुंचे तो लड़की लहूलुहान हालत में मिली। ग्रामीणों ने लड़की के घर वालों को सूचना देकर तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।


घटना मटेरा थाने के महरथा गांव की है। यहां के रहने वाली नाबालिग लड़की गुलशन का उसके घर वालों ने गांव के ही आलम के साथ शादी तय किया था। कुछ दिन बाद लड़की के घर वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी टूट जाने के बाद से युवक आक्रोशित हो गया। खेत पर लड़की को काम करता देखकर वह चाकू लेकर उसके पास पहुंच गया। यहां दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान युवक ने लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। लड़की की बहन भी वहीं मौजूद थी।


बहन को लहूलुहान हालत में देखकर उसने शोर मचा दिया। लड़की की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सीधे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html