अचानक आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचीं मंत्री आतिशी सुविधाओं का किया पड़ताल.....

महिला एवं बाल-विकास मंत्री आतिशी ने मंगलवार सुबह लक्ष्मी नगर स्थित केजरीवाल सरकार के आंगनवाड़ी सेंटर का दौरा किया। मंत्री ने केंद्र में बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत की, एक्टिविटीज में भाग लिया तथा वहां मौजूदा सुविधाओं की पड़ताल की। मंत्री आतिशी ने बच्चों को मिल रहे भोजन को खुद खाकर जांच भी की और अधिकारियों को बच्चों के पसंद के अनुसार न्यूट्रिशियश मेन्यू तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को केजरीवाल सरकार द्वारा हाल में ही लांच किए गए खेल पिटारा किट का बच्चों की लर्निंग पर क्या प्रभाव रहा है उसका इंपैक्ट स्टडी करने का भी निर्देश दिया।
सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मंत्री आतिशी ने कहा कि, अपने स्कूलों को शानदार बनाने के बाद अब केजरीवाल सरकार अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन को वर्ल्ड-क्लास बनाने की दिशा में काम कर रही है। हम अपनी आंगनवाड़ियों को उस हर ज़रूरी सुविधा से लैस कर रहे है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक बने। साथ ही इस दिशा में सरकार आंगनवाड़ी वर्कर्स के लिए खास ट्रेनिंग भी डिजाइन कर रही है। उन्होंने कहा कि, 1-6 साल की उम्र में जब बच्चे आंगनवाड़ी में आते हैं तो वे कितने जिज्ञासु होते हैं।
वे अपने आस-पास की हर चीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं। रिसर्च भी बताते है कि एक बच्चे के मस्तिष्क का सबसे ज़्यादा विकास 0-6 साल की उम्र के दौरान होता है। ऐसे में हमारी आंगनवाड़ी वर्कर्स ये सुनिश्चित कर रही है कि यहाँ आने वाले हर बच्चे को बेहतर शिक्षा और पोषण मिले ताकि वो सीखने के क्रम में पीछे न छूटे। विजिट के दौरान डब्ल्यूसीडी मंत्री ने पाया कि सेंटर पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है। आंगनवाड़ी के हर हिस्से को इस प्रकार व्यवस्थित किया गया है ताकि वो बच्चों की लर्निंग का हिस्सा बने। साथ ही बच्चे की लर्निंग के लिए खेल पिटारा किट का भी अच्छे से इस्तेमाल किया जा रहा है। लंच के दौरान बच्चों में हाथ धोने की अच्छी आदत विकसित की गई है। ये सब देखते हुए डब्ल्यूसीडी मंत्री ने आंगनवाड़ी वर्कर्स की सराहना की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments