अचानक दफ्तर में मुख्यमंत्री ने दी दस्तक, पता चला बड़े अफसर टाइम से नहीं पहुंच रहे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों कार्यालयों का लगातार निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में नीतीश कुमार मंगलवार को सुबह 9.30 बजे ही विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन पहुंच गए। अधिकांश मंत्री और अधिकारी इस दौरान अपने - अपने कार्यालय से गायब नजर आए। हालांकि, सीएम के पहुंचने की सूचना पर वे भागे-भागे कार्यालय पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने विकास भवन तथा विश्वेश्वरैया भवन स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग के मंत्री चन्द्रशेखर, गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के कार्यालय पहुंचे। लेकिन, सभी मंत्री अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित नहीं थे। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments