google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जोरदार धमाके के बाद अचानक....प्लेन क्रेस होने से बचा.......

Aug 14, 2023
2 min read






















































क्रू मेंबर्स की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सुर‎‎‎क्षित लैंड कर गया ‎विमान

फ्लोरिडा - अमेरिकन एयरलाइंस का फ्लोरिडा जा रहा एक प्लेन अचानक हादसे का ‎शिकार होते-होते बचा। बताया जा रहा है ‎कि क्रू मेंबर्स की सूझबूझ और धैर्य के कारण ‎विमान सुर‎‎‎क्षित लैंड कर गया और ‎‎किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अमे‎रिकन प्लेन अचानक तीन मिनट के भीतर 15000 फुट से अधिक नीचे आ गया।


जिससे यात्री ‘भयभीत’ हो गए। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। यह घटना उड़ान शुरु होने के 1.5 घंटे की यात्रा के आधे रास्ते में घटी। इसके बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों के अनुसार केबिन में एक ‘जोरदार धमाका’ हुआ और ‘जलने की गंध’ आ रही थी। इस दौरान फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैरिसन होव इस विमान में सवार थे। उन्होंने ट्वीट किया ‘मैंने कई बार विमान से सफर किया है, लेकिन यह एक डरावना मंजर था। घटना भयानक थी और तस्वीरों से जलने की गंध, तेज धमाके या कानों की आवाज का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।’ उन्होंने आगे कहा ‘फ्लाइट में मौजूद अद्भुत फ्लाइट क्रू- केबिन स्टाफ और पायलटों को बधाई। अमेरिकन एयरलाइंस के यात्री ने स्थिति से निपटने के लिए केबिन क्रू और पायलटों की भी सराहना की।


शिक्षाविद ने एक सोशल मीडिया टिप्पणी के जवाब में बताया कि ‘वह बात नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि उन्होंने हमें सांस लेने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने अपने सेल फोन पर नोट्स ऐप पर गंध के लिए स्पष्टीकरण टाइप किया था।’ ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटअवेयर द्वारा शेयर किए गए उड़ान डेटा के अनुसार, विमान 11 मिनट के भीतर लगभग 20,000 फीट नीचे उतर गया। जब‎कि 43 मिनट की यात्रा के बाद विमान छह मिनट से भी कम समय में 18,600 फीट नीचे उतरा। इस पर अमेरिकन एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि दबाव की समस्या के कारण फ्लाइट क्रू ने कम ऊंचाई पर सुरक्षित रूप से उतरने का फैसला किया। जिसके बाद अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5916, जीएनवी में सुरक्षित रूप से उतर गई। घटना की तस्वीरें एक्स पर शेयर की गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html