google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

31 साल की एक्ट्रेस का अचानक निधन,घर में मातम पसरा......

Sep 1, 2023
2 min read































































एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है | रिपोर्ट्स की मानें तो 31 साल की फेमस मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर की अचानक मौत हो गई है | एक्ट्रेस बीती रात अपने घर में मृत मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने अननेचुरल डेथ का केस दर्ज कर लिया है | अभी तक अपर्णा नायर की मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है |

रिपोर्ट्स के अनुसार, फेमस मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर अपने घर में गुरुवार की शाम करीब 7.30 बजे मृत पाई गईं | उस वक्त एक्ट्रेस की मां और बहन भी घर में ही मौजूद थीं | जब तक अपर्णा के साथ हादसे की बात परिवारवालों को पता चली तब तक एक्ट्रेस का निधन हो चुका था | लेकिन फिर भी परिवार के लोग एक्ट्रेस को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | फिलहाल अपर्णा नायर के शव को अस्पताल में जांच के लिए ऱखा गया है | एक्ट्रेस की अचानक मौत किस वजह से हुई, इसका नहीं पता चल सका है. वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीर तौर पर जांच कर रही है |


खबरों के अनुसार, 31 साल की अपर्णा नायर (Aparna Nair Family) के परिवार में पति संजीत और दो बेटियां थ्रया और कृतिका हैं | एक्ट्रेस के अचानक यूं दुनिया से चले जाने से पूरा का पूरा परिवार सदमे में है | साथ ही साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं | अपर्णा नायर ने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट शोज और फिल्में दी हैं, जिसमें मेगाथीर्थम, मुधुगौव, अचयन्स, कोडथी समक्षम बालन वकील, कल्कि, चंदनमाझा और आत्मसखी शामिल हैं | एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती थीं, और अक्सर ही अपने काम और परिवार के साथ खुशी के मोमेंट्स शेयर करती रहती थीं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html