बुजुर्ग के ईमानदारी की ऐसी मिसाल, जिसे जान आप भी करेंगे तारीफ...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लातूर- महाराष्ट्र में लातूर के एक सीनियर सिटिजन ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है | उनके खाते में गलती से एक लाख रुपये की रकम आ गई थी | जिसके बाद बुजुर्ग ने उन रुपयों को रखने के बजाय इसकी जानकारी डाकघर को दे दी | उनकी ईमानदारी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है |
लोक निर्माण विभाग में काम करने वाले श्रीकांत जनगन्नाथराव जोशी इस समय रिटायर्ड लाइफ बिता रहे हैं | उन्होंने शहर के गांधी चौक स्थित डाकघर में मियादी जमा खाता खुलवा रखा था |उसमें कुछ रकम जमा कराई थी जो कि पांच साल में मैच्योर होनी थी | पांच साल बाद जब वह खाते से रकम निकालने गए तो दंग रह गए | उनके खाते में एक लाख रुपये से भी ज्यादा रकम क्रेडिट कर दी गई थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments