google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विमान में पति-पत्नी के बीच ऐसी लड़ाई, फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट...

Nov 29, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- विमान में मियां-बीवी के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि उसे जाना था बैंकॉक पर वो फ्लाइट पहुंच गई दिल्ली। बुधवार को म्यूनिख से बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाली Lufthansa Airlines की एक विमान को यात्री के व्यवहार की वजह से रास्ता बदलना पड़ा और विमान दिल्ली पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, विमान को दिल्ली लाने का फैसला केबिन क्रू की शिकायत के बाद लिया गया। केबिन क्रू के सदस्यों ने विशेष तौर से पति और पत्नी के बीच हो रही लड़ाई की शिकायत की थी।


दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात उड़ान सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि, ‘पति-पत्नी के बीच लड़ाई क्यों हुई इसकी जानकारी अब तक नहीं लग पाई है। लेकिन पति-पत्नी के बीच लड़ाई की वजह से ही फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।’ हालांकि, इस विमान को उड़ा रहे पायलट ने पहले पाकिस्तान के नजदीक प्लेन को लैंड करने की इजाजात मांगी थी लेकिन पायलट के आग्रह को ठुकरा दिया गया। पाकिस्तान के नजदीक विमान को क्यों उतरने की इजाजत नहीं दी गई अभी इसके बारे में पता नहीं चल सका है।


लुफ्थांसा की विमान संख्या (LH772) को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय Indira Gandhi International (IGI) हवाईअड्डे पर पर उतरने की इजाजत दी गई थी। पायलट ने ATC से संपर्क कर बात विमान में यात्री के गलत व्यवहार के बारे में जानकारी दी थी। विमान के अंदर जर्मन युवक औऱ उसकी थाई पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी।


एक अधिकारी ने कहा कि पहले पत्नी ने अपने पति के खराब व्यवहार की शिकायत पायलट से की थी। महिला ने पायलट से कहा था कि उसके पति उसे धमकी दे रहे हैं और फिर उन्होंने पायलय से हस्तक्षेप की मांग की थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद CISF के जवान कपल और फ्लाइट क्रू कपल से बातचीत कर रहे हैं।


दिल्ली पहुंचने के बाद जर्मन नागरिक को विमान से उतार लिया गया। Directorate General of Civil Aviation (DGCA) के अधिकारी ने कहा कि एय़रलाइन अब जर्मन एंबेसी से संपर्क कर यात्री के बारे में बातचीत कर रहा है। हालांकि, यात्री ने माफी मांग ली है। DGCA ने बताया कि, ‘यात्री को भारत में Enforcement Agencies के हवाले किया जाएगा या फिर उसे माफ कर फिर से जर्मनी भेज दिया जाएगा? अभी इसपर फैसला नहीं लिया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html