एक ऐसा चेहरा एक ऐसी महिला जो परिचय की मोहताज नही!


ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महिलाओं की रोल मॉडल बन चुकी डॉ अनामिका पॉल.....
बसना विधानसभा से से जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी अपने चित परिचित अंदाज में कर रही है दुआंधार प्रचार....
डॉ अनामिका पाल विगत कई वर्षों से बसना, सरायपाली क्षेत्र में समाज सेवा से जुड़ी हुई हैं। वे अक्सर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों के सुख-दुख की साक्षी बनी हैं। अनामिका पाल बसना क्षेत्र के लिए कोई नया चेहरा नहीं है, आम जनों के बीच उनकी अच्छी छवि बनी हुई है।


यही कारण है कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव हेतु उन्हें बसना से प्रत्याशी बनाया है। वहीं डॉ पाल ने पूरे जोर-शोर से प्रचार अभियान कर रही है और छ.ग. के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए वोट की अपील कर रही हैं।



जिस प्रकार उन्हें लोगों के बीच सम्मान व प्रोत्साहन मिल रहा है, इससे बसना विधानसभा में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार पूरी तरह नजर आ रहे हैं।अनामिका पाल के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचते ही गाँव की महिलाओं में एक नया ही उत्साह नजर आता है।

उन्हें मिल रहे समर्थन से यह चर्चा होने लगी है कि कहीं बसना में भाजपा व कांग्रेस का गणित ही न गड़बड़ा जाये। बहरहाल चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन शेष हैं और सभी की निगाहें बसना विधानसभा पर लगी हुई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments