google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गुरु के बताए रास्ते पर चलने से ही सफलता प्राप्त होता है-सुशील सन्नी अग्रवाल....

Sep 15, 2023
1 min read






























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 58 में शहीद संजय यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सुशील सन्नी अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजगीत अरपा पैरी के धार के साथ हुआ।

अग्रवाल के द्वारा समस्त शिक्षकों का सम्मान श्रीफल एवं शाल से किया गया। विद्यालय की प्राचार्य सुभा तिवारी के द्वारा अग्रवाल का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा की गुरु के आशीर्वाद और दिए हुए शिक्षा के कारण ही आज इस स्थान पर पहुंचा हूं। गुरुजनों के बताए हुए रास्ते पर चलने में ही विद्यार्थी जीवन सफल हो सकता है। मां बाप के पश्चात शिक्षक ही है जो हमे सही मार्ग दर्शन प्रदान करते हैं। अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कर्मकार कल्याण मंडल में संचालित शिक्षा योजना की जानकारी बच्चों को देते हुए कहा की सभी बच्चे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए और अपना जीवन सफल बनाएं। आप शिक्षकों का सम्मान करने का सुअवसर प्राप्त हुआ इसके लिए आप सभी का सादर धन्यवाद।


इस अवसर पर देवेन्द्र यादव, समीर अख्तर, उत्तम साहू, सूरज निर्मलकर, नवीन चन्द्राकर, देवराज चैहान, पुरूषोत्तम महाराज, नरेन्द्र पाल, रेणु त्रिपाठी, अमित ठाकुर, हेमू डेकाटे, झुमुक निषाद, शुभा तिवारी (प्राचार्य), रमेश ठाकुर, रेणु श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण भारी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html